Advertisment

Ranchi Crime : झांसा देकर बैंककर्मी को लगाया लाखों का चूना, मामला दर्ज…

Ranchi Crime : राजधानी रांची में झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें बरियातू के हरिहर सिंह रोड निवासी दो महिला समेत 4 लोगों का आरोपी बनाया गया है। भुक्तभोगी राजीव कुमार ने दर्ज मामले में कहा कि वह बंधन बैंक में काम करता है। बैंक में वह गोल्ड लोन देने का काम करता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi धुर्वा डैम में डूबी युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi Crime : परिचितो से तीन लाख रुपये दिलाया था पैसा

लालपुर स्थित बंधन बैंक में आरोपितों से मुलाकात हुई थी। राजीव कुमार ने आरोपितों को लोन गोल्ड लोन दिलाया था। इसके बाद आरोपितों ने राजीव कुमार को अपने झांसे में लेकर उससे दोस्ती कर ली। कुछ दिनों बाद आरोपितों ने राजीव से कहा कि उन्हें कुछ पैसो की सख्त जरूरत है। जिसके बाद राजीव ने अपने परिचितों के माध्यम से आरोपितों को तीन लाख रुपये दिलाया था।

ये भी पढ़ें- Ranchi : भारी बारिश के कारण बहा मुरगू पुल, संपर्क टूटा… 

आरोपियों ने कुछ समय पैसा दिया पर फिर उनलोगों ने पैसा देना बंद कर दिया। आरोपितों को शायद पता चल गया कि उसका लालपुर स्थित बंधन बैंक से दूसरे बैंक में तबादला हो गया है। आरोपितों ने इसी का फायदा उठाया और बैंक से अपना सोना वापस ले लिया और राजीव से संपर्क तोड़ दिया। आरोपितों की वजह से अब कर्जदार उसके घर आकर पैसा मांग रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...