Ranchi: रांची में आज उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में Private School की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के अंतर्गत आने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान राइट टू एजुकेशन, आरटीई के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान नियमों की अनदेखी करने के मामले में कई विद्यालयों से पूछताछ भी की गई।
Private School छात्र और अभिभावकों के साथ नियमों की अनदेखी नहीं कर सकते हैं
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री में स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में निजी विद्यालय छात्र और अभिभावकों के साथ नियमों की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि री एडमिशन से जुड़े कई शिकायतें अबुआ झारखंड पोर्टल पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि एनुअल फीस या फिर अन्य नाम से स्कूल प्रबंधन अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते हैं।
Private School को हर हाल में 20 अप्रैल तक पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन, पीटीए का गठन करना अनिवार्य है
उन्होंने कहा कि विद्यालय से पोशाक और पुस्तक लेने की शिकायतों को भी जिला प्रशासन में गंभीरता से लिया है। जिले के उपायुक्त में कहा की निजी विद्यालयों को हर हाल में 20 अप्रैल तक पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन, पीटीए का गठन करना अनिवार्य है। इसके अलावा शुल्क निर्धारण समिति के गठन का भी प्रावधान किया गया है। उपयुक्त मंजूनाथ भजनत्रि ने कहा कि राइट टू एजुकेशन के नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Highlights







