Ranchi: राजधानी रांची के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। डीसी ऑफिस को पूरी तरह खाली करवा दिया गया है।


