Ranchi Drug Scam: NDPS Act के तहत Phensedryl Cough Syrup की अवैध बिक्री पर FIR

Ranchi में NDPS Act के तहत Phensedryl cough syrup की अवैध बिक्री का मामला सामने आया। 28 दवा प्रतिष्ठानों और एक स्टॉकिस्ट पर FIR दर्ज।


Ranchi Drug Scam : राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय की जांच में प्रतिबंधित New Phensedryl cough syrup (100 मिलीग्राम) की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। Ranchi सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक नेटवर्क फैले होने के साक्ष्य मिले हैं। जांच में NDPS Act के तहत आने वाले इस कफ सिरप की बिक्री को लेकर गलत जानकारी देने की पुष्टि हुई है।

Ranchi Drug Scam

औषधि निरीक्षक अर्चना खलको ने तुपुदाना स्थित मेसर्स शैली ट्रेडर्स से जुड़े भोला प्रसाद और 28 दवा प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान प्रस्तुत की गई क्रय-विक्रय रिपोर्ट भ्रामक पाई गई, जिससे प्रतिबंधित दवा का कारोबार छिपाने का प्रयास किया गया।


  • प्रतिबंध के बावजूद New Phensedryl cough syrup की बड़े पैमाने पर बिक्री उजागर

  • जांच में 28 दवा प्रतिष्ठान NDPS Act के दायरे में आए

  • Ranchi से UP और Haryana तक फैला नेटवर्क सामने आया

  • Phensedryl cough syrup से जुड़ी सेल रिपोर्ट गलत पाई गई

  • तुपुदाना स्थित स्टॉकिस्ट और कई स्टोर संचालक आरोपी बनाए गए


Ranchi Drug Scam

प्राथमिकी में उल्लेख है कि एबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की हरियाणा के पंचकूला स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच New Phensedryl cough syrup की लाखों बोतलों की खरीद की गई। इसके बाद यह दवा झारखंड के थोक विक्रेताओं और अन्य राज्यों में सप्लाई की गई।

Ranchi Drug Scam

जांच में झारखंड के करीब आठ और उत्तर प्रदेश के लगभग 100 दवा प्रतिष्ठानों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने इस कफ सिरप की खरीद की थी। यह जानकारी शैली ट्रेडर्स के अकाउंट्स और बिलिंग रिकॉर्ड की जांच में सामने आई। सभी बिलों की जांच नामकुम स्थित राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय की विशेष टीम ने की है, जबकि मामले की विस्तृत जांच के लिए सात नवंबर को उत्तर प्रदेश को भी पत्र भेजा गया।

Ranchi Drug Scam

जांच की भनक लगते ही कई दवा प्रतिष्ठानों के संचालक अपने स्टोर बंद कर फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान 26 प्रतिष्ठान बंद पाए गए और किसी ने भी क्रय-विक्रय का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए NDPS Act की धारा 26(डी) सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है।

Ranchi Drug Scam

प्राथमिकी में बोकारो, धनबाद, पलामू, साहिबगंज और Ranchi के कई दवा प्रतिष्ठानों का नाम शामिल है, जहां इस कफ सिरप की सप्लाई की गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शैली ट्रेडर्स के संचालक भोला प्रसाद के खिलाफ गलत तरीके से औषधि लाइसेंस लेने के आरोप में धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है।

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...