रांचीः पूर्व IPS समेत सैकड़ो ने थामा भाजपा का दामन

रांचीः भाजपा पूरी तरह से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है. पूरे राज्य में हर दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब संगठन को मजबूत करने में नेता लग गए है. संगठन मजबूती को धार देते हुए सैकड़ो लोगों का भाजपा की सदस्यता आज दिलाई गयी है. इसमें पूर्व IPS राजीव रंजन सिंह के अलावा कई रिटायर्ड पुलिस कर्मी और अधिवक्ता ने भाजपा का दामन थामा है.

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राजीव रंजन के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी. यह पार्टी देश और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी गंगा की तरह साफ है संगठन में शामिल होने से पहले ही सभी ने एक लक्ष्य तय कर लिया है. वहीं पूर्व IPS राजीव रंजन सिंह ने कहा कि देश की सेवा करने के बाद अब जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रही है. उन्होंने बताया कि वह IPS रहते हुए झारखंड समेत कई राज्यों में सेवा दे चुके है. अब अपने माटी का कर्ज चुकाने के लिए जनता के बीच जाएंगे. राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार ओर राजगार है. इसको लेकर आवाज बुलंद करेंगे. आगे चुनाव लड़ने पर कहा पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे.

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...