Ranchi : झारखंड की बेटियों ने रच दिया इतिहास, 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन…

Ranchi : 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। मणिपुर में 15 अप्रैल, 2025 से 21 अप्रैल, 2025 तक आयोजित अंडर 19 प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम मेजबान मणिपुर को 2-0 से शिकस्त देकर चैंपियन बन गयी है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

यह जीत सिर्फ एक खेल का परिणाम नहीं, बल्कि उन बेटियों के अटूट संकल्प और महीनों की कड़ी मेहनत का जीवंत प्रमाण है, जिन्होंने माननीय विभागीय मंत्री जी से किया वादा निभाकर इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। झारखंड की बालिका टीम ने अपने अद्भुत खेल कौशल और अटूट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब झारखंड के नाम कर दिया। झारखंड की ओर से फाइनल मुकाबले में पूजा कुमारी और रीना कुमारी ने एक एक गोल कर झारखंड का मान बढ़ाया।

Ranchi : मंत्री ने कहा गर्व का है पल
Ranchi : मंत्री ने कहा गर्व का है पल

Ranchi : मुझे झारखंड की बेटियों पर गर्व है-मंत्री रामदास सोरेन

इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए माननीय विभागीय मंत्री रामदास सोरेन ने कहा, “मुझे झारखंड की बेटियों पर गर्व है। उन्होंने न केवल शानदार खेल का प्रदर्शन किया, बल्कि राज्य से किये अपने वादे को भी निभाया। यह जीत अन्य बेटियों को भी प्रेरित करेगी कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें।”

ये भी पढ़ें- Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास…

मंत्री ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि झारखंड की उन सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है जो खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करना चाहती हैं। इन बेटियों ने दिखा दिया है कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। पूरे झारखंड को अपनी इन बेटियों पर गर्व है और भविष्य में भी उनसे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बालक टीम के खेल प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ़ की।

यह हार अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है

मंत्री ने कहा “मुकाबले में भले ही बालक टीम उपविजेता बनी हो, लेकिन झारखंड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में देशभर की टीमों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपविजेता बनना भी एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे लड़कों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दिखाया है कि झारखंड भी फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह हार अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन… 

k56y5r 4

झारखंड की बेटियों की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

प्रतियोगिता में जाने से पूर्व माननीय मंत्री ने की थी टीम से मुलाकात

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले झारखंड की बालक-बालिका टीम ने माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की थी। मंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि झारखंड की धरती मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की धरती है। यहां खेल प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है। यह गर्व की बात है कि हमारी बेटियां और बेटे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे है। मुझे पूरी आशा है कि हमारी टीम झारखंड का सम्मान और गौरव बढ़ाएगी। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। झारखंड की बालक और बालिका टीम ने माननीय मंत्री से वादा किया था कि वे झारखंड को चैंपियन बनाकर लौटेंगे।

ये भी पढ़ें- Hazariabgh : एनटीपीसी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन, कट ऑफ डेट बढ़ाए नहीं तो… 

बालक टीम बनी उपविजेता

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम उपविजेता बनी है। फाइनल मुकाबले में झारखंड की बालक टीम को केरल की टीम ने 1-3 के अंतर से पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट में झारखंड की बालक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और प्रतिद्वंदी टीमों को कड़ी टक्कर दी। झारखंड की बालक टीम भले ही उपविजेता बनी, मगर उन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना का बेजोड़ मिसाल पेश किया। दोनों टीमें कल मणिपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगी।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Video thumbnail
विधायक जयराम महतो ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को किया फोन | #Shorts | 22Scope
00:58
Video thumbnail
बिहार चुनाव : लेफ्ट के गढ़ पीरपैंती सीट पर BJP ने कैसे बनाई पकड़, JMM का कितना असर? क्या है समीकरण ?
03:17:29
Video thumbnail
अर्जुन मुंडा ने उठाया राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- " आम आदमी असुरक्षित महसूस कर...
03:50
Video thumbnail
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के आवास पहुंचे अर्जुन मुंडा, परिवार से मिले, जताया दुख | Jharkhand News
00:25
Video thumbnail
डॉली शर्मा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- "देश के कई मुद्दों से जनता को भा...." | Dhanbad
02:28
Video thumbnail
UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जमशेदपुर के ऋत्विक वर्मा ने लहराया परचम | UPSC Results | 22Scope |
04:58
Video thumbnail
हजारीबाग जिले में हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया तांडव | #Shorts | 22Scope
00:31
Video thumbnail
कांके डैम की खूबसूरती को आखिर किसकी लगी नजर, रांची का प्यास बुझाने वाले डैम से आता है बदबू
12:03
Video thumbnail
BJP सांसद निशिकांत दुबे की बड़ी मुश्किलें | Breaking News
03:05
Video thumbnail
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के विरोध में कांग्रेस ने किया दिल्ली में प्रदर्शन | Delhi Protest
01:12