अगस्त-सितंबर में कितनी होगी बारिश, जानिए IMD ने क्या की भविष्यवाणी

Desk. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वर्ष 2025 के मानसून को लेकर बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगस्त और सितंबर के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह खबर देश के किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए राहतभरी हो सकती है।

अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश की IMD की भविष्यवाणी

IMD ने जानकारी दी कि अगस्त में सामान्य और सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्से और दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप में कम बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसार, 1 जून से 31 जुलाई 2025 तक देशभर में 474.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि के लिए सामान्य वर्षा 445.8 मिमी मानी जाती है। यानी इस साल अब तक 6% अधिक बारिश हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। जुलाई में अधिक बारिश का कारण छह बार बना निम्न दबाव क्षेत्र रहा, जिनमें से चार बार यह सिस्टम डिप्रेशन में बदला और बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक भारी वर्षा कराई।

अगले दो हफ्तों में कमजोर रहेगी बारिश

IMD ने यह भी जानकारी दी कि अगले दो सप्ताह में बारिश की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रह सकती हैं, लेकिन इसे “ब्रेक मानसून” की स्थिति नहीं कहा जाएगा। पूर्वोत्तर भारत में यह लगातार पांचवां साल है, जब वहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 30 वर्षों में इस क्षेत्र में वर्षा में गिरावट का रुझान देखा गया है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...