ओबीसी सर्वे रिपोर्ट न भेजने पर रांची, कोडरमा और देवघर के डीसी से जवाब तलब

रांची: झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने रांची, कोडरमा और देवघर के उपायुक्तों से यह स्पष्ट करने को कहा है कि अब तक उन्होंने ओबीसी सर्वे रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी। आयोग के सदस्य सचिव कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 21 जिलों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है, लेकिन इन तीन जिलों की रिपोर्ट अब तक लंबित है। नगर विकास सचिव को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

संथाल परगना दौरे पर जाएंगे आयोग के सदस्य

ओबीसी सर्वे की जमीनी हकीकत जानने के लिए आयोग के सदस्य 24 से 28 मार्च तक संथाल परगना के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे गोड्डा, दुमका, देवघर और गिरिडीह में सर्वे कार्यों की जांच करेंगे।

आयोग ने बताया कि प्राप्त 21 जिलों की रिपोर्ट में कई खामियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, रांची और देवघर प्रशासन की समीक्षा बैठकों में गैर-हाजिरी पर असंतोष जताया गया है।

सभी जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद इसके अध्ययन के लिए आईआईएम, एक्सएलआरआई या अन्य विश्वसनीय संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। आयोग मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौंप देगा।

Video thumbnail
झारखंड की सुंदरता पर गा रहे थे गीत, टोका टाकी पर सदन में बमके जयराम तो मंत्री सुदिव्य ने दी नसीहत
03:01:04
Video thumbnail
सदन में सभी का जवाब देते आखिर क्यों हुई सीपी सिंह और मंत्री सुदिव्य सोनू के बीच जबरदस्त बहस
26:15
Video thumbnail
बजट सत्र के दौरान सदन में भड़के विधायक जयराम महतो | Jharkhand #shorts | 22Scope
00:37
Video thumbnail
Geetashree Oraon ने बताया सरहुल के दौरान रैम्प से क्या होगी दिक्कत, 2016 का बताया वाक्या | 22Scope
13:13
Video thumbnail
बजट सत्र में विधायक जयराम महतो ने सदन में गाया गीत | #Shorts | Jharkhand Budget Session | 22Scope
00:30
Video thumbnail
JMM का BJP पर आरोप, RSS ने मणिपुर पर केंद्र से पूछा सवाल, परिसीमन पर भी ....
15:38
Video thumbnail
खड़िया लोगों की संख्या जनगणना में लाखों से हो गई जीरो! सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात बताई परेशानी
07:14
Video thumbnail
विधायक सरयू राय का सरकार से सवाल, झारखंड में कब होगा नगर निकाय चुनाव? Jharkhand News | 22Scope
04:55
Video thumbnail
विस्थापितों का दर्द समझ लो सरकार, विस्थापन नीति बनाने की मांग करते क्या बोल गए आंदोलनकारी | Protest
05:51
Video thumbnail
तीर-धनुष ले विधानसभा घेराव में पहुंचे आंदोलनकारियों ने हेमंत सरकार को क्या दे दी चेतावनी | Jharkhand
09:15