तेज हवा और वज्रपात के साथ झारखंड में बदलेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 20 से 22 मार्च के बीच रांची समेत पूरे राज्य में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन देर रात छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए पलामू के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा, जिससे राज्यभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दोपहर बाद हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इसको लेकर पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि 24 मार्च से मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा।

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Sugar Industry Development: बिहार के 38 जिलों में पहुंचेगा गन्ना...

Bihar Sugar Industry Development, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को नई मजबूती देने और गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार...

Bihar New Airports 2030: सोनपुर से भागलपुर तक एयरपोर्ट की तैयारी,...

Bihar New Airports 2030, पटना: बिहार में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना पर...

Bihar Delhi Bus Service 2026: बिहार से दिल्ली जाना हुआ आसान,...

Bihar Delhi Bus Service 2026, पटना: बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब बिहार के 13 जिलों से...