रांची. सीएम हेमंत सोरेन की ओर से माह-ए-रमजान के मुबारक मौके पर आज सीएम आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी। मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की। दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, विकास और अमन-चैन के साथ-साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की।
सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर देते हुए लिखा, “आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुआ। रमजान का यह पाक महीना सभी के जीवन में खुशियां लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही दुआ करता हूँ। सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद।”
सीएम आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
वहीं सीएम आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में सीएम हेमंत सोरेने के अलावा मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय, सुदिव्य कुमार के अलावे कई विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।


















