Ranchi : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा ऐलान-झारखंड में अब 1 एकड़ से कम वाले निजी तालाब का भी होगा जीर्णोद्धार…

Ranchi : झारखंड में अब 1 एकड़ से कम में बने तालाब का भी सरकार जीर्णोद्धार करेगी। अगले वित्तीय वर्ष में निजी तालाब को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नये निर्देश के अनुसार अब तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान एक तरफ से सीढ़ी का निर्माण भी कराया जाएगा। ये निर्देश कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांके कृषि भवन के औचक निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अधिकारियों को दिया।

Ranchi : निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
Ranchi : निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

Ranchi : MSP तय करे विभाग

वर्तमान में निजी तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कम से कम 1 एकड़ और अधिक से अधिक 5 एकड़ वाले तालाब की योजना चल रही है। इस योजना से बड़ी संख्या में किसानों के छोटे तालाब का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभाग के द्वारा आने वाले समय में सब्जियों के MSP तय करने की दिशा में काम करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि फूल गोभी या पत्ता गोभी जैसे सब्जियों का दर दूसरे राज्य के व्यापारी आ कर कम कर रहे है। इससे स्थानीय किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : दिनदहाड़े व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

तागह min 22Scope News

औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कृषि भवन में कर्मियों और अधिकारियों के छुट्टी पर चले जाने को लेकर नाराज दिखी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस से लेकर नये साल या दूसरे पर्व त्योहार मनाना जरूरी है पर इसका काम पर असर नहीं पड़े इसका ध्यान रखना चाहिए। आज जब मैं यहां पहुंची हूं तो 50 प्रतिशत कर्मी और अधिकारी 15 से 20 दिन के अवकाश पर है। झारखंड में पहले से ही सरकारी कर्मियों की कार्य संस्कृति गड़बड़ रही है, इसमें सुधार जरूरी है और ऐसा करके हम विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा कर सकते है।

अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी में जुटे अधिकारी

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के बजट राशि को खर्च करने के साथ-साथ अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी में सभी को जुट जाना होगा। औचक निरीक्षण के दौरान जैविक खेती को लेकर दी गई जानकारी पर भी मंत्री आश्चर्य चकित दिखी। उन्होंने कहा कि इसके बारे में कितने लोग जानते हैं। पैकेजिंग, शॉर्टिंग और ग्रेडिंग को लेकर मंत्री ने JSLPS के पलाश ब्रांड का उदाहरण दिया।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर… 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब दूसरे विभाग के द्वारा ये किया जा सकता है तो यहां क्यों नहीं। उद्यान विभाग के द्वारा 27 एकड़ में बनाए जाने वाले हाई टेक नर्सरी में स्थानीय 2 से 3 हजार ग्रामीणों को रोजगार देने का भी निर्देश मंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि लोग रोजगार के लिए दूसरे जगह पलायन करते है ऐसे में हाई टेक नर्सरी में उनके रोजगार को सुनिश्चित कर पलायन को रोका जा सकता है।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Job Scam का खुलासा: युवकों को म्यांमार भेजकर साइबर ठगी कराने...

 नौकरी के नाम पर झारखंड-बिहार के युवकों को म्यांमार भेजकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, CID कर रही पूछताछ।Job...

JPSC Exam में भारी चूक: हिंदी प्रश्नपत्र में दर्जनों गलतियां, अभ्यर्थियों...

 जेपीएससी की सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा में हिंदी प्रश्नपत्र में गंभीर त्रुटियां सामने आईं, अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी।JPSC Exam रांची: झारखंड लोक सेवा...

Jharkhand Weather: आज-कल राजधानी में बदलेगा मौसम: Rain Alert के साथ...

 झारखंड में मौसम ने करवट ली है। रांची समेत कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें कब तक रहेगा...

झारखंड की प्रमुख खबरें: कुदरत का कहर और विकास की नई...

झारखंड की प्रमुख खबरें : झारखंड में आज मौसम का मिजाज काफी तल्ख बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर केंद्र और राज्य सरकार की...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img