Friday, September 5, 2025

Latest News

Related Posts

गाड़ी लूट कांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया

रांची: गाड़ी लूट कांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। इसके साथ ही तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके साथ ही लूटे गयी गाड़ी भी बरामदकर ललया गया है।

इस मामले में ओरमांझी पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर का मुकेश कुमार सिंह, बिहार के शेखपुरा का आशीष कुमार जिन्हें गोलू के नाम से भी जाना जाता है, और पश्चिम बंगाल का प्रेम कुमार शामिल हैं।

वहीं एक और आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं है. आरोपियों के पास से लूटी हुई स्कार्पियों भी बरामद की गई हैं।

इसके संबंध में रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपियों ने धार्मिक यात्रा के लिए पटना से देवड़ी मंदिर जाने का बहाना करके एक गाड़ी बुक की थी।

चारों अपराधी ने 4 जून को रांची के लिए कार में सफर किया। मंदिर में पूजा के बाद सभी आरोपी ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्थित बसंत होटल में खाना खाया। उस समय अपराधियों ने ड्राइवर दिलीप मंडल के भोजन में नशीली पदार्थ मिलाया, जिसके बाद चालक बेहोश हो गए।

इसके बाद चारों आरोपी चालक के साथ कोलकाता की ओर रवाना हुए। चांडिल के पास आरोपियों ने दिलीप मंडल को गाड़ी से उतार दिया और कोलकाता की ओर भाग लिया।

जब चालक होश में आए, उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके संबंध में रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपियों ने पटना से देवड़ी मंदिर जाने का बहाना करके एक गाड़ी बुक की थी।

चारों अपराधी ने 4 जून को रांची के लिए कार में सफर किया। मंदिर में पूजा के बाद सभी आरोपी ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्थित बसंत होटल में खाना खाया। उस समय अपराधियों ने ड्राइवर दिलीप मंडल के भोजन में नशीली पदार्थ मिलाया, जिसके बाद चालक बेहोश हो गए।

इसके बाद चारों आरोपी चालक के साथ कोलकाता की ओर रवाना हुए। चांडिल के पास आरोपियों ने दिलीप मंडल को गाड़ी से उतार दिया और कोलकाता की ओर भाग लिया।

जब चालक होश में आए, उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आरोपियों को कोलकाता से दबोच लिया।

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe