Breaking : वोटर्स अधिकार यात्रा में कांग्रेस नेताओं की हुंकार, राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का पर्दाफाश-राजेश ठाकुर

Breaking 

Patna : राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को वोटर्स अधिकार यात्रा का समापन उत्साह और जोश के बीच हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटे। मंच पर कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार पर चुनावी धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए जनता से सजग रहने की अपील की।

Breaking : दीपिका पांडे बोलीं: युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव

झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडे ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने कहा, “आज पटना की सड़कों पर तिल रखने की जगह नहीं है। जनता राहुल गांधी जी को देखने और उनके साथ जुड़ने उमड़ी है। खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए यह आंदोलन एक नए हक और उम्मीद की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

Breaking : राजेश ठाकुर का सीधा हमला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वोट की चोरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके शब्दों में, “राहुल गांधी जी ने वोट चोरी का पर्दाफाश किया है। इससे चोर सक्ते में हैं और जनता सड़क पर उतर चुकी है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें वोट का जो अधिकार दिया है, उसे कोई छीन नहीं सकता। चाहे मेहतरानी हो, नौकरानी हो या महारानी—सबको बराबरी से वोट करने का हक है।” उन्होंने दावा किया कि 68 लाख नाम वोटर सूची से काटे गए हैं और कांग्रेस इस अन्याय को खत्म करने की लड़ाई को अंजाम तक ले जाएगी।

Breaking : गांधी प्रतिमा से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद नेता और कार्यकर्ता डाक बंगला चौराहा होते हुए अंबेडकर चौक तक पदयात्रा पर निकले। सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल हुए।

भीड़ और उत्साह ने बनाया ऐतिहासिक माहौल

गांधी मैदान से लेकर पदयात्रा मार्ग तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह पर नारेबाजी और जुलूस के साथ लोगों ने राहुल गांधी और महागठबंधन नेताओं का स्वागत किया। नेताओं ने जनता से अपील की कि वे “वोट चोरी” के खिलाफ खड़े हों और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...