पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बैटरी लूट कांड का उद्भेदन

झरिया:- जोरापोखर थाना में प्रेस वार्ता रखी गई, जोरापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि बीती रात बिजली विभाग कार्यालय में दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक दर्जन चोरों ने हमला बोल दिया था.  जिसके बाद कर्मचारी अपने आप को किसी तरह से छुड़वा कर जोरापोखर पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल का मुआयना करने पर देखा गया की बैटरी का पानी रास्ते पर गिरते हुए जा रहा है ,उसी पानी की निशानदेही पर पीछा किया गया जो की एक घर पर जा पहुंचा जहां पर बैटरी रखी हुई थी, उस घर से चोरी की गई, दर्जनों बैटरी और एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया , इस लूट कांड में जिस मालवाहक टेंपू गाड़ी का उपयोग किया गया था उस मालवाहक टेंपू को भी पुलिस जप्त ने कर लिया है, और आगे अनुसंधान जारी है.इस लूट कांड में बंधक बनाकर रखे गए बिजली कर्मचारी तोहिब आलम ने बताया की बीती रात 10 से 11 बजे के बीच दर्जनों चोरों ने बिजली विभाग के कार्यालय में हमला बोल दिया ,उस वक्त डिप्टी में दो ही कर्मचारी काम कर रहे थे, और दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.

Next

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...