Commercial Advertisment

Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस, 10 हजार से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात और…

Ranchi : आगामी दुर्गा पूजा त्योहार व पूजा को लेकर राज्य में शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस ने सभी जिलों में करीब 10 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती करने का निर्देश दिया है ताकि पूजा के दौरान असामाजिक तत्व किसी भी तरह का खलल न डाल सकें।

ये भी पढ़ें- Garhwa के अनराज डैम में डूबा युवक, अब तक नहीं मिला शव, रांची से NDRF की टीम रवाना… 

Ranchi : 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवान रहेंगे तैनात

इस बार दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट रहने वाली है। पूजा के दौरान 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाने वाला है। इसके साथ ही रैप की पांच टीम, बीडीएस और अश्रु गैस की चार कंपनियों की भी तैनाती की जाएगी। इसके साथ  रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को भी रिजर्व रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Koderma : विधायक उमाशंकर अकेला ने अपनी ही सरकार की खोल दी पोल जब…जानें क्या है पूरा मामला 

अलग-अलग जिलों में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी भी सादे लिबास में तैनात किये जाएंगे ताकि असमाजिक तत्वों की हर संदिग्धों गतिविधियों पर नजर रखा जा सके। पूजा के दौरान कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल किया जाएगा। असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस इसबार खास तैयारी कर रही है।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...