Advertisement
Advertisement

Ranchi : उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर यूडी केस दर्ज, आईजी ने बताया यहां हुई इतनी मौत…

Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली (Excise Constable Recruitment) में शारीरिक दक्षता परीक्षा राज्य में कुल सात केंद्रो पर किया गया है जिसमें कई अभ्यर्थियों की मौत हुई है। इसको लेकर आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुछ केंद्रो में अभ्यर्थियों की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो चुकी है इस संबंध में यूडी कांड दर्ज किए गए हैं।

डॉक्टरों के द्वारा मृत्यु का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही विधिसम्मत कारवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी केंद्रो पर पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के सहयोग सुविधा के लिए लिए व्यवस्थाएं भी की गई है।

Ranchi : अब अभ्यर्थियों को ये मिलेंगी सुविधाएं

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि सभी सेंटरों पर मेडिकल टीम को प्रयाप्त मात्रा में दवाई के साथ नियुक्त किया गया है। अभ्यर्थियों के ठहराव जगहों पर प्रयाप्त मात्रा में पीने का पानी और ओआरएस दिया जाएगा। हर संभव कोशिश किया जा रहा है कि बहाली की दौड़ सुबह में जितनी जल्द से जल्द हो सके कराने का कोशिश की जा रही है।

अबतक उत्पाद सिपाही बहाली में 1 लाख 27 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया

अभ्यर्थियों के लिए चलंत शौचालय की भी सुविधा हर सेंटर में दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ हो। भाग लेने वाले अभ्यर्थयों के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जाए। 30 अगस्त तक 1 लाख 27 हजार 772 अभ्यर्थियों ने भाग लिया उनमें से 78 हजार 23 अभ्यर्थी सफल हुए। इनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 56 हजार 4 सौ 41 है वहीं 21 हजार 5 सौ 82 है।

पलामू में 4 अभ्यर्थियों की मौत हुई है

आगे आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि अबतक बहाली के दौरान कुल 11 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। जिनमें से झारखंड जगुआर रांची में 1, गिरिडीह पुलिस लाइन सेंटर में 2, हजारीबाग जीएपीटी सेंटर में 2, पलामू में 4, सीटीसी मुसाबनी सेंटर में 1 वहीं साहेबगंज में 1 मौत हुई है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...