कोर्ट में ही रिटायर्ड एआईजी ने आईआरएस दमाद की गोली मारकर कर दी हत्या, यहां का है मामला

Desk : चंडीगढ़ कोर्ट में गोलीबारी की खबर मिल रही है। यहां भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हरप्रीत सिंह की अदालत परिसर के अंदर ही उनके ससुर पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) मालविंदर सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी।

चंडीगढ़ कोर्ट में गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलविंदर सिंह ने हरप्रीत पर उस समय गोली चला दी, जब वे शनिवार को पारिवारिक विवाद के एक मामले की सुनवाई के लिए चंडीगढ़ जिला अदालत में थे। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी और मध्यस्थता केंद्र में चौथी मुलाकात थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएसपी ने कहा है कि हमें आज दोपहर करीब 2 बजे जिला न्यायालय के मध्यस्थता केंद्र में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि पीड़ित का नाम हरप्रीत सिंह था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक हथियार बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल, चार चली हुई गोलियां और तीन अप्रयुक्त गोलियां बरामद की हैं।

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...