नीलांचल एक्सप्रेस हादसा जांच में मिली रांची रेल डिवीजन की खामियां

रांची: आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का ओवर हेड तार टूट कर गिरने के मामले में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की ओर से जांच की रिपोर्ट सौप दी गई है।

रिपोर्ट में रांची रेल डिवीजन की बड़ी लापरवाही समेत कई खामियां सामने आई हैं। जांच में पता चला है- घटना के 30 मिनट बाद डीआरएम ऑफिस में हूटर बजा, क्योंकि हूटर बजाने के लिए जो बिजली का कनेक्शन था, वह डिस्कनेक्ट था।

इसके अलावा घटनास्थल पर जाने के लिए एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन को 15 मिनट में रवाना हो जाना चाहिए था, लेकिन ट्रेन को रवाना होने में 45 मिनट का समय लगा।

नीलांचल एक्सप्रेस हादसा
नीलांचल एक्सप्रेस हादसा
नीलांचल एक्सप्रेस हादसा –

एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन जब रांची से रवाना हुई, तो रास्ते में दो जगह ब्रेक बाइंडिंग (रास्ते में ही खराब) हो गया। इस कारण अब रिलीफ ट्रेन के मेंटेनेंस पर भी सवाल उठने लगे हैं।

इन्हीं कारणों से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन समय पर नहीं पहुंच पाई और मुरी- चांडिल रेलखंड पर 2 घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही। रांची डिवीजन में अधिकारियों के बीच समन्वय और सही समय पर निर्णय नहीं लेने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...