Ranchi Railway News: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर रांची रेल मंडल से 12 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए इनका संचालन होगा।
Ranchi Railway News: रांची: रांची दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने 12 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से तीन ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। कुल 7 जोड़ी ट्रेनें रांची होकर चलेंगी, जो सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाई जाएंगी।
घोषित पूजा स्पेशल ट्रेनें
चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चर्लपल्ली से और 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार रक्सौल से।
रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल: 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार गोरखपुर से।
दुर्ग-पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची): 19 और 20 अक्टूबर को।
रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 17 से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार रात 11.55 बजे रांची से।
आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल: 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4 बजे आनंद विहार से।
अजमेर-रांची स्पेशल: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार।
रांची-अजमेर स्पेशल: 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार।
संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी स्पेशल (वाया रांची): 24 नवंबर तक हर सोमवार और 27 नवंबर तक हर गुरुवार।
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची): 30 नवंबर तक प्रतिदिन।
कोयंबत्तूर-धनबाद-कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची): 5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार और 1 दिसंबर तक हर सोमवार।
पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल (वाया रांची): 6 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार।
त्योहारी सीजन में इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
Key Highlights
रांची रेल मंडल ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर 12 स्पेशल ट्रेनें घोषित कीं
कुल 7 जोड़ी ट्रेनें रांची होकर चलेंगी
दक्षिण भारत से बिहार और झारखंड को जोड़ेगी कई स्पेशल ट्रेनें
संचालन सितंबर से नवंबर तक विभिन्न तिथियों पर होगा
Ranchi Railway News: रेलवे ने विशेष रूप से दक्षिण भारत और बिहार को जोड़ने वाली ट्रेनों पर जोर दिया है, जिससे लंबे सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इधर, जेडआरयूसीसी सदस्यों ने भी मांग की थी कि त्योहारों में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाए।
Highlights


