Advertisment

चिलचिलाती धूप से झुलसी रांची: 4 दिन और चलेगी लू, 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार

रांची। राजधानी रांची इन दिनों भीषण गर्मी और तेज लू की चपेट में है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही गर्म हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू किया। सुबह 11 बजे के बाद सूरज की किरणें इतनी तीव्र हो गईं कि लोग घर से बाहर निकलने में हिचकिचाने लगे।

शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहन सवार लोग चेहरे को स्कार्फ और मास्क से ढंककर धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच जब स्कूल की छुट्टियां हुईं, तो पसीने से लथपथ बच्चे ऑटो, वैन और स्कूल बसों में बैठकर घर लौटते दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सात जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं का यह सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। हालांकि 26 अप्रैल से मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत हैं। उस दिन से आंधी, बारिश या बादल छाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

जनता से अपील की गई है कि आवश्यक कार्यों के अलावा धूप में निकलने से बचें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, और अधिक से अधिक पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।


Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...