Ranchi: लापरवाही करने वाले 9 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

Ranchi: काम में लापरवाही करने वाले 9 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दो पर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई रांची एसएसपी ने की है।

Ranchi: लापरवाही करने वाले 9 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों में डोरंडा थाना के संतोष कुमार रजक, खरसिदाग ओपी के नीतीश कुमार, लालपुर थाना के अजय कुमार दास, जगन्नाथपुर थाना के राजकुमार टाना भगत, सुखदेव नगर थाना के सूर्यवंशी उरांवी, जगन्नाथपुर थाना के अरविंद कुमार त्रिपाठी और श्याम बिहारी रजक, बुढ़मू थाना के उमाशंकर सिंह, और सदर थाना के अशोकनाथ सिंह शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, अनुसंधान और निष्पादन में रुचि नहीं लेने वाले अनुसंधानकर्ताओं को एसएसपी सह DIG चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड किया है। इस दौरान रांची एसएसपी ने सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं बक्सा जाएगा।

अलिशा रानी की रिपोर्ट

spot_img

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img