कुढ़नी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविकिशन मैदान में उतरे

PATNA: कुढ़नी उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी को

ravi kishan 22Scope News

जीत दिलाने के लिए भोजपुरी अभिनेता और

सांसद रविकिशन कुढ़नी के मैदान में उतरे हैं.

प्रचार के लिए बिहार आए रविकिशिन ने पटना एयरपोर्ट

पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि

चिराग पासवान के समर्थन से बीजेपी कुढ़नी में

जीतने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि

बिहार की जनता बीजेपी को अपना समर्थन देगी.

बिहार में आ गया है जंगलराज


नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद रविकिशन

ने कहा कि अब बिहार में जंगलराज आ गया है.

उद्योगपति बिहार से पलायन कर रहे हैं.

सभी बड़े परिवार अब बाहर बस रहे हैं.

अब लोग बिहार में 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इन सबके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है.

बिहार की जनता को नीतीश कुमार को जवाब देना होगाः रविकिशन


सांसद रविकिशन ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो गलती की है उसका खामियाजा बिहार की जनता भुगत रही है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जान गई है कि जब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे तब का बिहार कैसा था और अब बिहार कैसा हो गया. बिहार अब 20 साल पीछे चला गया है. इसके लिए नीतीश कुमार को बिहार की जनता को जवाब देना होगा.

कुढ़नी में जीतेगी बीजेपीः रविकिशन


सांसद रविकिशन ने दावा किया है कि कुढ़नी में बीजेपी को जीत मिलेगी. यहां के लोग आये दिन हो रहे आपराधिक घटना से लोग परेशान हो चुके हैं. जंगलराज से मुक्ति के लिए लोग बीजेपी का समर्थन करेंगे.

रिपोर्ट: प्रणव

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img