400 पार के संकल्प के साथ देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प ले: रविन्द्र राय

रांची: 400 भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित की गई। इस समारोह में रामगढ़ मांडू के नेता, जिला परिषद सदस्य सर्वेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

शामिल होने वाले कुणाल किशोर, सियाराम सिंह, मिथिलेश पाठक, परमेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, अमरीका सिंह, प्रकाश ठाकुर, रौशन सिंह, प्रबल चौहान, रघुनाथ सोरेन, संजय सोरेन, कृष्णा सिंह, चंद्रिका भोक्ता, सुरेंद्र महतो, योगेंद्र प्रसाद, ईश्वर गंझू, धर्मजीत सिंह आदि शामिल हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जॉइनिंग कमिटी के प्रदेश संयोजक रविन्द्र राय एवं प्रदेश महामंत्री राज्यसभा आदित्य साहू ने सभी का पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर रविन्द्र राय ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन विभिन्न जिलों से लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी जी पर बढ़ता ही जा रहा रहा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं।आज 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से 400 पार का संकल्प पूरा होगा।झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत होगी। प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी नही परिवार है। सर्वेश सिंह के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। रामगढ़ जिला में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।

कहा कि देश की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी व्यक्ति शून्य से शिखर तक पहुँच सकता है, इसका जीता जाता उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं है। चाय बेचने वाला बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है यह सिर्फ भाजपा में संभव है।

कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नही बल्कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों की सेवा के लिए है।

कहा कि देश का भविष्य आज मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूती के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

सर्वेश सिंह ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवब जॉइनिंग कमिटी कर प्रदेश संयोजक रविन्द्र राय , प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू सहित प्रदेश नेतृत्व का पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आभार प्रकट किया।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है जिसकी स्पष्ट नीति है,विकास का संकल्प और नीयत है और विश्व प्रसिद्ध नेता हैं।

कहा कि मैं पार्टी के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया हूँ। पार्टी के संकल्प को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दूंगा।

संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया।

इस अवसर पर विधायक बिरंची नारायण, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह, हजारीबाग लोकसभा के संयोजक शशिभूषण भगत, रामगढ़ जिला जॉइनिंग कमिटी के संयोजक रंजीत सिन्हा उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

JTET Language Row: भाषा विवाद सुलझाने वाली कमेटी में शामिल हुए...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के भाषा विवाद को सुलझाने के लिए गठित कमेटी में शिल्पी नेहा तिर्की और हफीजुल हसन को शामिल किया गया।JTET...

Ebola Alert: रांची एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, संदिग्ध यात्रियों की निगरानी...

रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी। संदिग्ध यात्रियों की जांच और क्वॉरेंटाइन की तैयारी शुरू।Ebola Alertरांची:रांची...

RIMS Crime Case: डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों की...

रिम्स डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में रांची कोर्ट ने दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की। नौ अप्रैल को लालपुर थाना क्षेत्र में हुई...

Jharkhand T20 Premier League: IPL की तर्ज पर 10 जून से...

झारखंड में पहली बार IPL मॉडल पर टी20 प्रीमियर लीग का आयोजन। 10 जून से रांची में मुकाबले, 30 मई को खिलाड़ियों की नीलामी...

Ranchi Railway Update: यात्रियों को बड़ी राहत, 5 ट्रेनों में बढ़ेंगे...

रांची रेल मंडल की पहल पर रेलवे ने 5 प्रमुख ट्रेनों में 17 अतिरिक्त कोच बढ़ाने को मंजूरी दी। जून से यात्रियों को मिलेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img