JDU के जाल में पकड़ाए RCP Singh ! जानिए नोटिस पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

पटना : JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) को जारी नोटिस पर

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि

पार्टी भ्रष्टाचार (Corruption) के मामले में जीरो टॉरलेंस रखती है.

जदयू को विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली थी, उसी के आधार पर उनसे सवाल पूछा गया है.

पार्टी का अगला कदम इस पर निर्भर करेगा कि आरसीपी सिंह क्या सफाई देते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि पार्टी के शीर्ष पद पर रहते हुए

आरसीपी सिंह ने संपत्ति अर्जित की है, यह जानकारी पार्टी के नेता ने ही दी है.

जिस स्तर से भी जांच कराने की जरूरत पड़ेगी, जांच होगी. अभी हमें उनके जवाब का इंतजार है.

जानकारी देने वालों का नहीं करेंगे खुलासा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये जानकारी किसने दी है, इसका खुलासा नहीं करेंगे.

आरसीपी सिंह से पूछा गया है, वो क्या सफाई देते हैं. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. ये बात मीडिया में आने के बाद विभिन्न एजेंसियों की नजर में आ गई है.

जदयू नेताओं ने आरसीपी सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

उधर नालंदा जिले के जदयू नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इस दौरान कई खुलासे भी किए. जदयू नेताओं ने पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह के खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर 40 बीघा से अधिक अंकित संपत्ति बनाने का साक्ष्य प्रस्तुत किया है. जिसके बाद जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ.

RCP Singh के साथ रहने वाले लोगों की भी संपत्ति का करेंगे खुलासा

जदयू नेता सजंय कुमार पटेल उर्फ राकेश ने कहा कि इस तरह की खुलासा आगे भी जारी रहेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने वाले नेताओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम कर रहे हैं, वो खुद अकूत संपत्ति बना ज्यादा दिन तक टीक नहीं सकते हैं.पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह के साथ रहने वाले लोगों की भी बहुत जल्दी संपत्ति की खुलासा की जाएगी.

आरसीपी सिंह को शो कॉज नोटिस

बता दें कि पार्टी की ओर से आरसीपी सिंह (RCP Singh) को शो कॉज नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस नालंदा जिले के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष के आरोप पर भेजा गया है. आरसीपी सिंह पर जदयू में रहते अकूत संपत्ति जुटाने का आरोप है. उनपर परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जो कि नीतीश की जीरो टॉलरेंस नीति है.

RCP Singh ने नालंदा के दो प्रखंडों में खरीदा 40 बीघा जमीन

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से ये जवाब-तलब किया गया है. साल 2013-2022 तक प्रॉपर्टी अर्जित करने का आरोप है. इसमें नालंदा जिले के दो प्रखंडों में खरीदी गई 40 बीघा जमीन भी शामिल है. जमीन को दान में लेने का आरोप भी आरसीपी सिंह पर लगा है. इन संपत्तियों का चुनावी हलफनामे में जिक्र नहीं किया गया था. पार्टी का आरोप है कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को छिपाए रखा. जेडीयू ने यहां तक आरोप लगाया है कि आरसीपी सिंह ने अपनी पत्नी के नाम में हेरफेर कर जमीन खरीदी है.

रिपोर्ट: प्रणव राज/रजनीश

Big breaking- आरसीपी सिंह का जदयू के इस्तीफा

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...