Advertisment

Re NEET UG 2026 Answer Key जारी, 28 जून तक दर्ज करें आपत्ति, जानें Result की संभावित तारीख

NTA ने Re NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 28 जून रात 11:50 बजे तक 200 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


Re NEET UG 2026 Answer Key  नई दिल्ली: एनटीए ने 21 जून को आयोजित री नीट यूजी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो उम्मीदवार 28 जून 2026 की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।


Key Highlights

  • एनटीए ने Re NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की।

  • 28 जून रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका।

  • प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित।

  • आवेदन संख्या से लॉगिन कर दर्ज कर सकते हैं चुनौती।

  • मध्य जुलाई तक री नीट यूजी 2026 का परिणाम आने की संभावना।


Re NEET UG 2026 Answer Key : 28 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

एनटीए ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का गैर वापसी योग्य शुल्क देना होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन विवरण की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Re NEET UG 2026 Answer Key :आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

एनटीए विशेषज्ञों की समिति द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है तो उसके अनुसार अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम आंसर की के आधार पर ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

Re NEET UG 2026 Answer Key :मध्य जुलाई तक आ सकता है रिजल्ट

एनटीए के अनुसार, आपत्तियों के निस्तारण के बाद री नीट यूजी 2026 की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद मध्य जुलाई 2026 तक परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना है।


PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...