बिहार के साढ़े 4 लाख नियोजित शिक्षकों के सपनों को लगी पाठक की नजर !

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर किया है। केके पाठक ने टेट शिक्षक संघ बिहार पंचायती राज डायरेक्टर बीएससी अध्यक्ष बीएससी एग्जामिनेशन कंट्रोलर तथा तीन अन्य लोगों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर किया है। यह मामला नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के खिलाफ बताया जा रहा है।

दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पटना से बाहर हैं और जानकारी थी कि विभागीय कार्यों से वह दिल्ली गए हैं। इसी बीच नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार बनाम टीईटी शिक्षक संघ डायरी संख्या 39833/2023 मिला है। इसके साथ प्रदेश के लगभग 4.50 लाख नियोजित शिक्षकों की लंबे समय से मांग रही है कि उन्हें सरकार बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दे। इसी बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। पाठक ने 25 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी याचिका दायर की है।

बता दें कि एक तरफ सरकार की ओर से आश्वासन दिया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे सकते हैं और इसके लिए कैबिनेट में चर्चा भी की जाती है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की केके पाठक से बातचीत होने के बाद भी पाठक ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर दी है। अब इसके पीछे की राजनीति क्या है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...

Rajgir Mahotsav 2026: राजगीर महोत्सव 2026 का आगाज, उद्घाटन मंच से...

Rajgir Mahotsav 2026: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र...

Pakur Sadar Hospital Facilities: डॉक्टरों की कमी से लेकर पुराने भवन...

Pakur Sadar Hospital Facilities: पाकुड़ जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई है।...