रीतलाल को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, चर्चित सत्यनारायण हत्याकांड में बरी किए जाने के आदेश को किया निरस्त

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक रीतलाल यादव को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चर्चित सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में हाईकोर्ट ने रीतलाल यादव को बरी किए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने इस मर्डर केस में फिर से सुनवाई करने का आदेश दे दिया है। बता दें कि साल 2023 में राजद विधायक को पटना सिविल कोर्ट की एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने इसी हत्याकांड में बरी कर दिया था। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर इस बहुचर्चित हत्याकांड की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई हुई थी। इस केस में रीतलाल समेत कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Goal 7 22Scope News

साल फरवरी के महीने में अदालत ने इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को नोटिस भी जारी किया था

दानापुर की पूर्व बीजेपी विधायक आशा सिन्हा उर्फ आशा देवी के पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या मामले में निचली अदालत ने रीतलाल यादव समेत अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया था। इसके बाद इस मामले में आशा सिन्हा ने पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसी साल फरवरी के महीने में अदालत ने इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को नोटिस भी जारी किया था। 30 अप्रैल 2003 में राजद ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ रैली का आयोजन किया था। इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या की थी। इस मर्डर केस में रीतलाल यादव पर आरोप लगे थे।

यह भी पढ़े : बाहुबली MLA रीतलाल की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोली- मारने की हो रही है साजिश

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...