Advertisment

सियासी गहमागहमी के बीच राबड़ी दरबार में भाजपा विधायक

Patna-एमएलसी सच्चिदानंद राय- पटना में जारी सियासी गहमागहमी और हवा में तैरते कयासबाजियों के बीच भाजपा के बागी और सारण से एमएलसी सच्चिदानंद राय ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है.

अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी को साझा करते हुए सच्चिदानंद ने लिखा है कि लम्बे समय से राजद सुप्रीमो लालू यादव के अस्वस्थ्य रहने की खबर मिल रही थी, अब वे जब पटना आ गयें, तब उनके आवास पर जाकर हाल-चाल जाना, कुशल क्षेम पूछा.

सच्चिदानंद राय ने लालू यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि लालू यादव आज भी जिंदादिल इंसान और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी है. गरीबों और मजलूमों के प्रति उनकी चिंता आज भी साफ झलकती है. यह देख कर बड़ी राहत मिली की उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर प्रतीत हो रहा है.

यहां बता दें कि सारण, एमएलसी सच्चिदानंद राय काफी दिनों से बागी तेवर अपनाये हुए है, कई मौके पर वह पार्टी लाइन से हटकर भी बयान देते रहते हैं, इस हालात में जब राज्य सभा चुनाव सामने है, एमएलसी सच्चिदानंद राय का राजद सुप्रीमो से मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. वह भी तब जब लालू यादव जैसा करिश्माई शख्स सामने हो, जिसकी जोड़-तोड़ की कला के सभी कायल हैं.

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...