अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 30 हजार से अधिक आवेदन, छात्राओं की संख्या ज्यादा

पटना : राज्य के 46 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए जारी सूचना के आलोक में 30 हजार 363 आवेदन प्राप्त हुए है। विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों का संकलन कर नियमानुसार उनकी जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संकायवार प्राप्त आवेदनों में कला संकाय के लिए 18 हजार 718 आवेदन, विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान) के लिए पांच हजार 872 आवेदन, विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन और गणित) के लिए पांच हजार 383 आवेदन व वाणिज्य संकाय के लिए 388 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में छात्राओं की संख्या 17 हजार 73 और छात्रों की संख्या 13 हजार 288 है।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपादित की जाएगी

प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपादित की जाएगी। नामांकन सूची/प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 11 मई को किया जाएगा। चयनित एवं प्रतीक्षारत छात्र-छात्राओं का नामांकन 15 मई से 25 मई तक होगा। वर्गों का नियमित संचालन 15 जून से प्रारंभ होगा। विभाग की ओर से संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग सतत रूप से कार्यरत है।

यह भी पढ़े : रफ्तार पकड़ता बिहार : पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...