पटना : पटना से बड़ी खबर है। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। छठव्रती आज डूबते हुए सूर्य का अर्ध्य देंगी। वहीं कल यानी कि सोमवार को अंतिम दिन उगते हुए सूर्य का अर्ध्य देंगी। इसके साथ ही महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। इस बीच राजधानी पटना में छठ पूजा की तैयारी अंतिम चरण पर है। लेकिन एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना के एनआईटी घाट से लेकर काली घाट तक जो छठ व्रतियों के लिए छठ पूजा करने के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन गंगा नदी का पानी नीचे भाग गया है। साथ ही इन घाटों पर कीचड़ की भारमार लगी हुई है। जिससे की छठव्रतियों को घाट पर जाने में काफी समस्या हो सकती है।
आपको बता दें कि पटना के छठ घाटों पर पानी का लेबल घट गया है। वंशी घाट, कृष्णा घाट, काली घाट, टीएन बनर्जी घाट और पटना कॉलेज घाट ये सभी घाटों पर पानी की उपलब्धता कम हो गई है। घुटने से नीचे पानी आ गई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन से लेकर पीरबहोर प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वो छठ करने महेंद्रू घाट और कलेक्ट्रेट घाट पर छठ करे। साथ ही काफी सावधानी भी बरतें।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights

















