नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म कर Video वायरल करने वाला रेहान पटना के फुलवारीशरीफ थाना में किया सरेंडर

गयाजी : गया में भोली भाली ग्रामीण लड़कियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी रेहान ने पटना के फुलवारीशरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिसिया दबिश के कारण रेहान ने फुलवारीशरीफ थाना में आत्मसमर्पण किया है। इसकी जानकारी मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने दी है।

बांके बाजार थाना क्षेत्र में एक पीड़ित लड़की के भाई के द्वारा आवेदन दिया गया था – IG विकास वैभव

आईजी विकास वैभव ने बताया कि बांके बाजार थाना क्षेत्र में एक पीड़ित लड़की के भाई के द्वारा आवेदन दिया गया था कि मेरी बहन को बहला फुसलाकर मोमोज दुकानदार रेहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो वायरल कर दिया था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। दिल्ली प्रयागराज में भी छापेमारी की गई। जहां पुलिसिया दबिश के कारण आरोपी रेहान ने पटना के फुलवारीशरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है।

Gaya Police 1 1 22Scope News

IG विकास वैभव ने कहा- आरोपी को लाने के लिए गया पुलिस पटना गई है

आईजी विकास वैभव ने कहा कि आरोपी को लाने के लिए गया पुलिस पटना गई है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल कराकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। बता दें कि बांकेबाजार थाना क्षेत्र का मामला है जहां आरोपी रेहान बांके बाजार मैं मोमोज की दुकान चलाता था। जहां मोमोज खाने के लिए कई लड़कियां दूकान पर आती थी और फिर उसे फ्री में मोमोज खिलाता था। वह धीरे-धीरे आरोपी रेहान उसे अपने प्यारमले जाल में फंसाता था और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। उसने सिर्फ एक लड़की के साथ ही नहीं बल्कि आधा दर्जन से भी ज्यादा लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल रेहान ने सरेंडर कर दिया है और गया पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इसके बाद और भी कई खुलासा हो पाएगा।

Gaya Police 2 1 22Scope News

Gaya Police 3 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- ‘Triple T’ से बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, सुशासन को मिलेगी नई मजबूती

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...

CBSE 10th Result 2026: दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत...

CBSE ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पास प्रतिशत 96.78% पहुंचा। रांची से करीब 5 हजार...