रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया के पॉपुलर ‘बेटर-फॉर-यू’ बेवरेज बिजनेस गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के साथ कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता बाजार में  प्रवेश के साथ अपने वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड PACE भारत के कई हिस्सों में उपलब्ध होगी

रणनीतिक साझेदारी के तहत RCPL, गुडनेस ग्रुप के प्रमुख ब्रांड नेक्सबा तथा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ सह-निर्मित हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड PACE को भारत सहित कई नए बाजारों में उपलब्ध कराएगी। कंपनी का कहना है कि इस पहल से उसके स्वास्थ्य-आधारित पेय पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।

RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने क्या कहा

RCPL के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने कहा, “यह साझेदारी भारत से एक वैश्विक एफएमसीजी कंपनी के रूप में आरसीपीएल को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नेक्सबा और PACE जैसे हेल्थ-फोकस्ड ब्रांड हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे। हमारी सप्लाई चेन और वितरण क्षमता के जरिए हम इन ब्रांडों को भारत और अन्य बाजारों में व्यापक रूप से उपलब्ध कराएंगे। हमारा लक्ष्य वैश्विक गुणवत्ता के उत्पाद किफायती कीमत पर हर उपभोक्ता तक पहुंचाना है।”

कंपनी पहले ही यूएई, कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे बाजारों में मौजूद है। RCPL के पोर्टफोलियो में रसकिक और सन क्रश जूस, जीरो-शुगर कार्बोनेटेड पेय और हर्बल-नेचुरल ब्रांड ‘शून्य’ जैसे उत्पाद शामिल हैं।

गुडनेस ग्रुप के संस्थापक ट्रॉय डगलस ने क्या कहा

गुडनेस ग्रुप के संस्थापक ट्रॉय डगलस ने कहा, “हमारे ब्रांड और नवाचार को मिली स्वीकृति से हम उत्साहित हैं। आरसीपीएल तेजी से बढ़ती अग्रणी एफएमसीजी कंपनी है और वैश्विक विस्तार के अगले चरण में हमें एक मजबूत साझेदार मिला है। अगले पांच वर्षों में हम 50 पश्चिमी बाजारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं और यह साझेदारी ‘बेहतर-स्वास्थ्य’ श्रेणी में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने में मदद करेगी।”

सिडनी स्थित गुडनेस ग्रुप ग्लोबल ऑस्ट्रेलिया सहित 21 से अधिक देशों में स्वास्थ्य-केंद्रित पेय विकल्प उपलब्ध कराता है। कंपनी के उत्पादों में नेक्सबा गट-हेल्थ ड्रिंक, BISON प्रोटीन पेय, GOOD BREKKIE लिक्विड ब्रेकफास्ट और PACE हाइड्रेशन ड्रिंक शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img