Reliance रिटेल ने होम थिएटर टीवी की नई रेंज लॉन्च की

नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े रिटेलर, रिलायंस (Reliance) रिटेल लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से विकसित छह होम थिएटर LED टीवी की रेंज लॉन्च की है। इन्हें ऑडियो उपकरण बनाने में महारत रखने वाले कंपनी HARMAN के साथ साझेदारी में बनाया गया है। BPL ब्रांड के तहत लॉन्च किए गए इन टीवी को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहकों को बेहतरीन साउंड और असाधारण पिक्चर क्वालिटी के साथ सिनेमा देखने जैसा एक्सपीरियंस मिले।

HARMAN के सहयोग से बनी है BPL होम थिएटर टीवी रेंज

कंपनी के मुताबिक बाजार में हाई-क्वालिटी व हाई-डेफिनेशन डिजिटल कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता ऐसे टीवी की तलाश में हैं जो शानदार ऑडियो आउटपुट और इमर्सिव पिक्चर क्वालिटी वाला एंटरटेनमेंट परोस सके। इसके लिए रिलायंस रिटेल के ऑडियो-ईएफएक्स ट्यूनिंग सॉफ्टवेयर और HARMAN के सहयोग से BPL होम थिएटर टीवी रेंज लॉन्च की है।

QLED और 4K अल्ट्रा HD में उपलब्ध

विश्वसनीय और किफायती एलईडी टीवी सेगमेंट में रिलायंस रिटेल मजबूती से अपने पैर जमा रहा है। लॉन्च की गई रेंज के सभी छह होम थिएटर पूरी तरह ‘मेड-इन-इंडिया’ हैं। बीपीएल होम थिएटर एलईडी टीवी अब देश भर में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और jiomart.com के साथ reliancedigital.in जैसे ईकॉमर्स मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...