ऑपरेशन के बाद गायब हुई कई मरीज़ों की आंखों की रोशनी

साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड में ऑपरेशन के बाद कई लोगों की आंखों की रोशनी गायब होने का मामला सामने आया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मामले की शिकायत लेकर कई मरीज़ों ने आंखों का ऑपरेशन करने वाले बरहरवा स्थित झारखंड सेवा सदन नाम के नर्सिंग होम पहुंच कर हंगामा किया. कई पीड़ितों ने बताया कि 5 से 7 अक्टूबर के बीच उनकी आंखों का ऑपरेशन किया गया था. इसे बाद उनके आंखों की रोशनी गायब हो गयी.

पीड़ित और उनके परिजनों के हंगामे के बाद ऑपरेशन करने वाला चिकित्सक फरार हो गया. बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पीड़ितों का इलाज किया जा रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से किया. मामले में स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन से मामले की जानकारी ली और जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ितों के आवेदन के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : अमन

‘आंखफोड़वा’ कांड में बड़ा खुलासा, संक्रमित था ऑपरेशन थिएटर, जांच में मिले दो तरह के जीवाणु

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...