जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न-सेवा

Desk. ओडिशा की पावन नगरी पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्न सेवा करेगी। यात्रा में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन यात्रा मार्ग के छह प्रमुख स्थानों पर लाखों भक्तों और पुलिस कर्मियों को गर्म, पौष्टिक भोजन परोसेगा। बताते चलें कि रिलायंस फाउंडेशन का अन्न सेवा प्रोग्राम को दुनिया का सबसे बड़ा अन्न सेवा कार्यक्रम माना जाता है। कंपनी श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सहायता के व्यापक इंतजाम में जुटी है।

इस तेरह दिवसीय भव्य रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश के कोने कोने से पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और भगदड़ को रोकना एक बड़ी चुनौती होता है। रिलायंस, स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर स्पष्ट दिशा निर्देश बोर्ड लगाएगी, ताकि भक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित आ जा सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए 4,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ या बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। जिनकी मदद से श्रद्धालुओं को तेजी से सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

रिलायंस द्वारा पुरी में शुरू किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत एम अंबानी ने कहा, “सेवा कार्य, रिलायंस के ‘वी केयर’ दर्शन में गहराई से जुड़ा है। पुरी में भक्तों की सेवा करने का अवसर वास्तव में एक आशीर्वाद है। हमारा मानना है कि रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और कर्मियों की सेवा, ईश्वर की सेवा है। हम आगंतुकों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1.5 लाख से अधिक हाथ पंखे वितरित किए जा रहे हैं। बरसात होने पर भी पुलिस कर्मी अपना काम ठीक तरीके से कर सकें इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के बीच 3,500 रेनकोट भी वितरित किए गए हैं। स्वयंसेवकों, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को समय पर जलपान किट प्रदान की जाएगी।

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...