प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ० राजनाथ झा अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष महासंघ, अमेरिका द्वारा “इंडो-अमेरिकन आजीवन उपलब्धि प्रमाण पत्र से हुये सम्मानित 

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ० राजनाथ झा अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष महासंघ, अमेरिका द्वारा इंडो-अमेरिकन आजीवन उपलब्धि प्रमाण पत्र से हुये सम्मानित 

पटना : बिहार एवं मिथिला के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शिक्षा–दीक्षा ग्रहण कर देश–विदेश में अपनी विद्वत्ता का परचम लहराने वाले प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. राजनाथ झा को वर्ष 2025–26 के लिए “इंडो-अमेरिकन आजीवन उपलब्धि प्रमाण पत्र” से सम्मानित हुए।

अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष महासंघ,अमेरिका ने सम्मान से किया अलंकृत

यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष महासंघ, अमेरिका द्वारा प्रदान किया गया है। महासंघ ने डॉ. झा के शोधपरक, वैज्ञानिक एवं राष्ट्रहितैषी ज्योतिषीय योगदान को देश के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया है।

भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर किया प्रतिष्ठित

मिथिला की शास्त्रीय परंपरा में दीक्षित होकर डॉ. राजनाथ झा आज देश के विभिन्न भागों में वैदिक ज्योतिष, अनुसंधान, सामाजिक परामर्श एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रहे हैं।

यह उपलब्धि न केवल डॉ. राजनाथ झा की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मिथिला की विद्या परंपरा और बिहार की बौद्धिक धरोहर के लिए भी गौरव का विषय है।

सम्मान मिलने पर न्याय मंच सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

ज्योतिषाचार्य डॉo राजनाथ झा को सम्मान मिलने पर न्याय-मंच सहित बिहार के नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं ने भी खुशी व्यक्त किया है। न्याय-मंच के संस्थापक पवन राठौर, जदयू नेता मनोज लाल दास मनु, पूर्व विधायक शंकर सिंह, जिला पार्षद प्रतिमा सिंह, अधिवक्ता रवि प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता डॉo राघवनाथ झा, रूपेश कुमार, डॉक्टर दुर्गेश दुबे, विशाल राज, विकास कुमार सिंह, विशाल सिन्हा, उत्तम कुमार, केशव पांडेय, ब्रह्मेश कुमार आदि कई लोगों ने डॉ० राजनाथ झा को बधाई दी है।

ये भी पढे :  ‎‎श्यामा माई मंदिर से कुशेश्वर स्थान पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, किया जलाभिषेक, प्रदेश के जन कल्याण के लिए की प्रार्थना, कल होगी ताजपोशी

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...