झामुमो नेता द्वारा खुलेआम युवक को गोली मारने के बाद दहशत में लोग, बस्तिवासियों ने एसएसपी से लगाई गुहार

जमशेदपुरः पश्चिम सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में बीते 17 नवंबर को हुए गोली चलने की घटना में घायल युवक प्रवेश कुमार की स्थिति नाजुक है। उसका इलाज कोलकाता के इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूरोसाइंस अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना के बाद बस्ती में दहशत का माहौल है वहीं युवक के इलाज में हो रहे खर्च का वहन करने में परिजन सक्षम नहीं है।

हत्या2 22Scope News

इन सभी मांगों को लेकर गुरुवार को बस्तीवासी एकजुट होकर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे और एसएसपी से मिलकर झामुमो नेता सत्यनारायण गौड़, हरिकिशन गौड़, मोहित गौड़ और ऋषि राज सिंह के दहशत से मुक्ति दिलाने एवं परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की है।

ये भी पढ़ें- अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से पहाड़िया समुदाय के सात बच्चों की मौत

पार्किंग के मामूली विवाद में चली थी गोली

बता दें कि पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी के बीच जम्मू में नेता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से प्रवेश कुमार को गोली मार दी थी। जिसमें हरिकिशन गौड़, मोहित गौड़ और ऋषिराज सिंह ने सहयोग किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। बस्ती वासियों ने बताया कि उक्त अपराधियों के द्वारा आए दिन लाइसेंसी हथियार का खौफ दिखाकर और एससी-एसटी के नाम पर केस करने की धमकी देकर बस्ती वासियों को डराया-धमकाया जाता है। जिससे बस्तीवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में एसपी कौशल किशोर ने बताया कि घटना के तीन आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। एक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा कर दी गई है, जल्द ही हथियार का लाइसेंस रद्द हो जाएगा। साथ ही उन्होंने बस्ती वासियों को भरोसा दिलाया, कि पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

ये भी देखें- कोल्हान के जंगल में फिर IED ब्ला’स्ट, कई जवानों के घाय’ल होने की सूचना

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...