अरवल में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन

पटना : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा वर्ष 2024 में लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्रवाई की गई। 12 मई 2025 से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में चीप लगा पासपोर्ट जारी करने का शुभारंभ किया जा चुका है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं अस्वल जिला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा इनडोर स्टेडियम, समाहरणालय परिसर अरवल में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

अप्रैल 2024 के बाद से कुल 11 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं

आयोजन का उद्‌द्घादन स्वधा रिजवी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना एवं अभिलाषा शर्मा, जिला अधिकारी, अरवल द्वारा दो, दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाना है। अप्रैल 2024 के बाद से कुल 11 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, पुलिस जिला बगहा, लखीसराय एवं शेखपुरा में आयोजित होने के बाद अरवल में आयोजित होने वाला यह कैंप 12वां कैंप है।

कैंप में नए एवं पुनर्निगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे

इस कैंप में नए एवं पुनर्निगमन पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस कैंप के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट जारी किए जाएंगे। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे वेबसाइट www.passportindia.gov.in को देखें। आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं हम सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उंगलियों के निशान एवं आवेदन और मूल प्रमाणपत्रओं की जांच हेतु सशरीर उपस्थित होना होगा।

जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त चेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं

आपको बता दें कि जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त चेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इस कैंप में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना आने भी ऐसी ही सेवा प्रदान करते रहने हेतु वचनबद्ध है।

यह भी पढ़े : पटना पहुंचने पर ‘हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025’ के ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत…

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img