महागठबंधन में दरार ! राजद अध्यक्ष मंगनी लाल के बयान पर बिफरी कांग्रेस ने पूछा सवाल, …. हमसे कोई गठबंधन क्यों करता है

महागठबंधन में दरार ! राजद अध्यक्ष मंगनी लाल के बयान पर बिफरी कांग्रेस ने पूछा सवाल, …. हमसे कोई गठबंधन क्यों करता है

22 Scope News Desk : बिहार चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन में अलग ही खामोशी फैली है । शपथ ग्रहण तक की तारिख घोषित करने वालों तेजस्वी यादव भी परिणाम के मीडिया से दूर हैं वहीं हार को लेकर पार्टियों मे मंथन का दौर भी जारी है। सभी पार्टी दूसरे पर हार का ठिकरा फोड़ना चाह रही है और खुद को पाक साफ बता रही है। इन नतीजों से कांग्रेस और राजद के बीच तकरार बढती जा रही है। हार की संयुक्त समीक्षा से पहले ही दोनों दलों के नेता लड़ते भिड़ते दिख रहे हैं।

कांग्रेस ने बुलाई प्रत्याशियों की बैठक, जाना जमीनी सच्चाई

हार की समीक्षा को लेकर दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों की बैठक में खुब हंगामेदार रही। हार से तिलमिलाये कांग्रेस उम्मीदवारों ने देख लेने और गोली मारने तक की बातें कही। खबर हैं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने अलग कमरे में पार्टी प्रत्याशियों से हार के कारणों को जानने का प्रयास किया।

राजद अध्यक्ष ने दिखाई औकात

दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा में पार्टी की हार के लिये राजद को जिम्मेवार ठहराया गया तो राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कांग्रेस को उसकी औकात बता दी है। मंडल ने कहा कि कांग्रेस को जितनी भी सीट पर चुनाव में वोट मिले हैं वह राजद के जनाधार का परिणाम है। कांग्रेस अलग राजनीति करना चाहती है तो कर ले। उनको अपनी ताकत का पता चल जायेगा। बिहार में राजद का जनाधार है जिसका फायदा सहयोगी दलों को मिलता है।

कांग्रेस नी भी पूछा सवाल, हैसियत नही तो गठबंधन क्यों

राजद के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि अगर कांग्रेस की कोई राजनीतिक हैसियत नहीं तो कोई हमसे गठबंधन ही क्यों करता है। सहयोगी दलों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये। जिन्हें यह नही आता है उन्हें गठबंधन धर्म की समक्ष नहीं है।

ये भी पढ़े :  प्रदेश भाजपा कार्यालय में BLA–1 सम्मान समारोह का आयोजन, सम्राट व दिलीप रहे मौजूद

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...