रितेश पांडेय का नया गाना “जीजा बैठा लिहले गोदी में” रिलीज के साथ हुआ वायरल

पटनाः भोजपुरी सुपर स्टार सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना “जीजा बैठा लिहले गोदी मेंरिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज के साथ वायरल भी होने लगा है। इस गाने में साली की कहानी है, जो एक ठिठोली विधा की तरह से प्रस्तुत किया गया है। इसमें साली अपनी सखियों को बताती है कि जीजा ने उन्हें अपने पास बिठा लिया।

मदमस्त कर देगा संगीत

इस प्रसंग को रितेश पांडेय ने अपने गाने “जीजा बैठा लिहले गोदी में” के जरिये प्रस्तुत किया है। गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में वन्नु डी ग्रेट प्रमुख रूप से रितेश पांडेय के साथ नज़र आ रही हैं। गाने में गीत–संगीत भी मदमस्त कर देने वाला है, जो ऑडियंस को अपनी ओर खींच भी रही है।

रितेश पांडेय का नया गाना “जीजा बैठा लिहले गोदी में” रिलीज के साथ हुआ वायरल

ये भी पढ़ें- पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, थाना प्रभारी घायल, रिम्स रेफर

रितेश पांडेय ने भी गाना “जीजा बैठा लिहले गोदी में” को ख़ास बताया और कहा कि मनोरंजन के दृष्टिकोण से यह गाना सबों को पसंद आने वाला है। इसलिए हम अपने चाहने वालों से और दर्शकों से आग्रह करेंगे कि आप सभी इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

गाने के लिरिक्स से हर कोई जुड़ पायेगा

उन्होंने कहा कि भोजपुरी लोक संस्कृति में जीजा और साली के रिश्ते पर कई खूब सूरत संवाद हैं। हमने उसी के तर्ज पर इस गाने को नये बनाया है और सबों के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हमारे इस गाने के लिरिक्स से हर कोई जुड़ पायेगा।

खास कर युवा महिलाओं को यह पसंद और भी पसंद आने वाला है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद हर बार अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करना होता है, बावजूद मैं इस बात का भी ख्याल रखता हूँ कि अपने गानों को अपने समाज और संस्कृति को जीवित रखूं।

ये भी देखें- मंत्री चम्पई सोरेन कैसा भ्रष्टाचार कौन सा भ्रष्टाचार कहते आखिर क्यों भड़के

आपको बता दें कि रितेश पांडेय का नया गाना “जीजा बैठा लिहले गोदी में” के गीतकार प्रकाश परदेशी हैं। संगीतकार धर्मेन्द्र चंचल हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो डी.के सिंह का है,और यह लोकधुन से प्रेरित है।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...