आरजेडी प्रत्याशी रितु प्रिया चौधरी ने निकाली बाइक रैली, कहा- इस इलाके को छला गया, विकास का काम नहीं 

आरजेडी प्रत्याशी रितु प्रिया चौधरी ने निकाली बाइक रैली, कहा- इस इलाके को छला गया, विकास का काम नहीं 

गया : इमामगंज विधानसभा अंतर्गत बांकेबाजार से राजद की संभावित प्रत्याशी रितु प्रिया चौधरी ने बाइक रैली निकाली। इसमें सैंकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता और नेताओं ने भाग लिया। यह रैली इमामगंज विधानसभा के कई इलाकों में भ्रमण किया। राजद प्रत्याशी रितु प्रिया चौधरी ने कहा कि इस बार इमामगंज में बदलाव होकर रहेगा। इमामगंज को छला गया है। यहां विकास नहीं हुआ है। रितु प्रिया चौधरी ने कहा कि वह महिला विंग में प्रदेश की सचिव है।

Goal 7 22Scope News

रैली का मकशद लालू-तेजस्वी की विचारधारा जन -जन तक पहुंचाना

इस रैली का मकसद है कि पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद की विचारधारा और तेजस्वी यादव की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस बार चुपचाप लालटेन छाप होगा। रितु प्रिया चौधरी ने कहा कि इमामगंज से निकाली गई इस रैली को हमने नाम दिया ‘इमामगंज बदलाव यात्रा रैली’। यहां कई सालों से विकास ठप्प पड़ा हुआ है। सामाजिक न्याय के हमलोग योद्धा हैं। हम लोग विकास के मुद्दे पर काम करेंगे। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होगा और हर क्षेत्र में कार्य होंगे। इस बार तेजस्वी ही सीएम बनेंगे।

hh 22Scope News

उनकी प्राथमिकता में शिक्षा और विकास सर्वोपरि होगा

रितु प्रिया चौधरी ने कहा कि उन्हें राजद से टिकट मिलता है और प्रतिनिधित्व का मौका मिलता है तो वह प्राथमिकता के तौर पर शिक्षा को रखेगी और सिर्फ विकास की बात होगी। यदि राजद से टिकट मिला तो यहां जीतन राम मांझी की हम पार्टी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल रितु प्रिया चौधरी ने कहा कि उनकी इमामगंज बदलाव यात्रा रैली पूरी तरह से सफल रही। पूरे उत्साह के साथ इसमें राजद के कार्यकर्ता नेता शामिल हुए।

g 1 22Scope News

55e7d978 0094 48f6 8f87 b8fe04fc4c52 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश-मोदी सरकार पर हमला, कहा- सिर्फ घोषणाएं, कोई जबाब नहीं

आशीष कुमार की रिपोर्ट

GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट,...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...