Patna- बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरुआत विपक्षी दलों द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन के साथ हुआ है. भाकपा माले , सीपीआई , सीपीएम के विधायकों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ विधान सभा के बाहर जमकर नारेबाजी की है. विधान सभा के गेट के बाहर विधायकों ने “सेना में ठेका प्रथा बंद करो”, “अग्निपथ योजना वापस लो” की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थें.

इस अवसर पर सूर्यकांत पासवान, सीपीआई विधायक ने कहा कि हम सड़क से सदन तक इस योजना के खिलाफ व्यापक आन्दोलन चलाएंगे. लेकिन हमारा प्रर्दशन शांतिपूर्ण तरीके से होगा. हमारी मांग अग्निपथ योजना के खिलाफ सदन से प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजने और इस आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किये गए सैंकड़ों छात्रों को तुरंत रिहाई करने की है.
राजद ने भी की विरोध प्रर्दशन की घोषणा
इस बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा है कि सदन में अग्निपथ योजना , बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाए जायेंगे, भाई वीरेन्द्र ने सभी विपक्षी दलों को इसमें साथ देने का आह्वान किया. इस बीच विधान सभा की कार्रवाई सोमवार 12 बजे अपराह्न तक स्थगित कर दी गयी है.
मानसून सत्र सोमवार 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा
यहां बता दें कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार सहित पूरे देश में व्यापक विरोध प्रर्दशन हो रहा है, बिहार में छात्रों ने इसके खिलाफ जमकर तोड़फोड़ किया है. इसके कारण कई दिनों तक रेलवे की सेवा भी बाधित रही. छात्रों के विरोध प्रर्दशन को देखते हुए विपक्षी दल भी इस आन्दोलन में कुद पड़े, बात यहां तक हो गयी कि एनडीए का घटक दल और जदयू ने भी केन्द्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग कर दी है.
रिपोर्ट- शक्ति
Highlights


















