Advertisment

RJD नेता गौतम यादव सैंकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर के राजद नेता और समाजसेवी गौतम यादव आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा के महामंत्री शिवेश राम, जगन्नाथ ठाकुर और ओबीसी मोर्चा के प्रभारी अचल सिन्हा ने भी गौतम यादव का पार्टी में स्वागत किया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए मंडल ने कहा कि आज राजनीतिक दलों में भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास की नीति को लोग पसंद कर रहे हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राजद से आए गौतम यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा की नीतियों को लेकर घर-घर तक जाएं।

इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए गौतम यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा यहां बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि वे भाजपा के सदस्य हैं। वे किसी पद की लालच में नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए यहां आए हैं। इस मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष जे पी चंद्रवंशी, पन्ना लाल साह, महामंत्री साहेब कुमार साह, मंत्री शिव शंकर प्रसाद, कार्यालय प्रभारी राम बाबू साह, कार्यालय मंत्री विकास शर्मा, मुन्ना लाल कुशवाहा, भूपेंद्र यादव और धर्मिता सिन्हा सहित कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : RJD ने कहा- नीतीश अगर दबाव बनाएंगे तो Bihar को मिल जाएगा विशेष राज्य का दर्जा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...