RJD ने कहा- नीतीश अगर दबाव बनाएंगे तो Bihar को मिल जाएगा विशेष राज्य का दर्जा

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यलय में आज पार्टी के प्रवक्ताओं ने बिहार के विशेष राज्य के दर्जा को लेकर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेसवार्ता में राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी सहित कई नेता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए चितरंजन गगन ने कहा कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी तब ही विशेष राज्य दर्जा मिल जाता लेकिन राबड़ी देवी को क्रेडिट मिल जाता इसलिए नहीं दिया गया।

पटना के गांधी मैदान में राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। बिहार को वाजिब हक भी नहीं मिला। पूर्व सांसद स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के समय में ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगा गया था। उस समय नीतीश कुमार सदन से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा कि मैं पूछने चाहता हूं कि 2005 से लेकर 2010 तक कभी भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांग नहीं किया गया। पटना के गांधी मैदान में दिल्ली में भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए रैली की गई।

प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि 2015 के चुनाव में एक लाख 25 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज देने के घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था लेकिन बिहार को कुछ भी नहीं मिला। जब नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ तो जनता दल यूनाइटेड का भाषा बदल गई अब ये लोग विशेष पैकेज की बात करते है। विशेष पैकेज की मांग करते है।नीतीश कुमार मलाई खाने के लिए सत्ता में बैठे है। उनको जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कारण है आज केंद्र में सरकार बनी है। अगर ये चाहे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा। विशेष पैकेज केवल आई वाश है। नीति आयोग के निर्णय को बदलवाइए। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का भाषा बदल गई है। मंत्री विजय कुमार चौधरी आज बड़ी-बड़ी बात कर रहे है उनकी भाषा बदल गई है। नीतीश कुमार अगर दबाव बनाएंगे तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।

यह भी पढ़े : Breaking : मुख्यमंत्री ‘लॉ एंड आर्डर’ को लेकर कर रहे हैं समीक्षा बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...