Commercial Advertisment

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी RJD, तेजस्वी की कामों का आगे बढ़ाने में जुटे नेता व कार्यकर्ता

मोतिहारी : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी और कार्यकर्ताओं को माई-बहिन योजना, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी और युवाओं को नौकरी सहित अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने वाले हैं ताकि 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाई जाए। वहीं कार्यक्रम लेकर मोतिहारी के बापू सभागार में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें इस बार आम लोगों के बजाय चुनिंदा कार्यकर्ता बूथ लेवल के पदाधिकारी और जिला के विधायक पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षदों को चुनावी टिप्स देंगे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायक और जिला अध्यक्ष मनोज यादव पूर्व विधि मंत्री शमीम अहमद के साथ-साथ राजद के उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इस बार का जिला सम्मेलन कई मायनो में अहम है। इस बार आम लोगों के बजाय नेता तेजस्वी यादव चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे बात करेंगे और उनसे सुझाव भी लेंगे।

यह भी देखें :

वहीं पूर्व मंत्री शमीम अहमद ने तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना है माई बहिन योजना के साथ-साथ सभी योजनाओं का लाभ भी देना है। सरकार बनने पर लोगों दिलाना है। इसीलिए तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। साथ ही राजद प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने भी तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर की है। तेजस्वी के नेतृत्व में ही 2025 में सरकार बनाने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़े : New Year में SP स्वर्ण प्रभात ने 117 लोगों के चेहरे पर लौटायी खुशी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...

JAC Exam Form 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के...

 JAC ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। बिना विलंब शुल्क 12 से 26...

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...