राजद विधायक ने संजय पासवान को बताया अपना मित्र, कहा- सच बात कही है भाजपा नेता

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने भाजपा नेता संजय पासवान के उसे कथित बयान पर तंज किया है। जिसमें संजय पासवान ने कहा था कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। भाई वीरेंद्र ने कटाक्ष करते हुए संजय पासवान को अपना मित्र और भाई बताते हुए कहा कि संजय पासवान ने सच बात कही है।

बताते चलें कि एक कार्यक्रम के दौरान बीते कल यानी बुधवार को संजय पासवान ने कहा था कि यदि नीतीश कुमार साथ नहीं होते तो चुनाव में भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। इस बात को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसके अलावा भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा गड़बड़ पार्टी है और लूट घसूट करने के लिए दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर परेशान करती है। लेकिन जनता समझ चुकी है कि भाजपा की यह सब चाल है। नीट पेपर लीक मामले पर बोलते हुए भाई वीरेंद्र यह बातें कहीं।

यह भी पढ़े : मंत्री जमा खान ने भाजपा नेता संजय पासवान के बयानों का किया समर्थन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...