पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में मेडल लाओ और नौकरी पाओ लेकिन आज तक ये नौजवान को नौकरी नहीं मिल पाई है। राजद विधायक ने कहा कि क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं इसलिए इन्हें नौकरी नहीं मिला है लेकिन उन्होंने अपना प्रतिभा को कायम रखा है।
राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आगे कहा कि इन्होंने ओलंपिक खेल में अपना जलवा दिखाया है। लेकिन बिहार सरकार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की वजह गिरा रही है। क्योंकि यह दिन रात मेहनत कर ओलंपिक खेल में लगे हुए हैं। यह श्रीलंका के साथ कई देशों में खेल चुके हैं। उनकी कमजोरी एक ही है कि यह अल्पसंख्यक हैं।
यह भी पढ़े : तेजस्वी पर केंद्र का हमला, कहा- गजब अंधेर मचा दिया है देश में इन्होंने!
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट







