नीतीश का बड़ा तोहफा! सरकारी नौकरी की राह से हटा ‘फीस’ का बोझ, कैबिनेट से भी हुआ पास…

नीतीश का मास्टरस्ट्रोक: सरकारी नौकरी की PT का शुल्क 100 रूपये, Mains बिल्कुल फ्री! पीटी का 100, मेंस का माफ! सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की फीस में बंपर छूट। नीतीश का बड़ा तोहफा! सरकारी नौकरी की राह से हटा ‘फीस’ का बोझ। सरकारी नौकरी की तैयारी हुई आसान, सीएम नीतीश ने किया फीस में ऐतिहासिक छूट का ऐलान। लाखों युवाओं के चेहरे पर मुस्कान बोले सीएम आम लोगों की परेशानी में सीधे पहुंचा रहे लाभ

पटना: बिहार के लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्‍त को तोहफा दिया था। उन्‍होंने एक और बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा शुल्‍क में भारी कटौती कर दी थी। जिसे आज नीतीश कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। नीतीश कैबिनेट ने सभी प्रारंभिक परीक्षाओं का शुल्क अब सिर्फ 100 रूपये कर दिया है जबकि मेंस परीक्षा के लिए शुल्क पूरी तरह माफ हो गया है। बताते चलें, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को लाभ देने की दिशा में लगातार कदम उठाया है।

पीटी का 100, मेंस का माफ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्यस्तरीय सभी प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं, चाहे वह बिहार लोक सेवा आयोग हो, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग या केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अब केवल 100 रुपये लिया जाएगा। यही नहीं, प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य (Mains) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस फैसले से राज्यभर के लाखों युवाओं को सीधा फायदा होगा।

आर्थिक रूप से कमजोर अभ्‍यर्थियों का बोझ होगा कम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्‍त के मौके पर पटना के गांधी मैदान से बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता रही है। शुल्क में छूट से प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी और बढ़ेगी, और युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और प्रोत्साहित होंगे। सरकार के इस फैसले से अब आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों पर से भारी बोझ कम होगा, जिससे उन्हें अपनी तैयारी पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा।

युवा बोले, सीएम सीधे लोगों को दे रहे लाभ

राज्य के युवा अब इस फैसले को ऐतिहासिक बता रहे हैं। पटना के अंकित सिंह का कहना है कि पहले अलग-अलग आयोगों की परीक्षाओं में आवेदन शुल्क देने में हजारों रुपये खर्च हो जाते थे, लेकिन अब यह बाधा खत्म हो गई है। अंकित ने सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा, मुख्‍यमंत्री लगातार ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जो आम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाला है। उनकी घोषणाओं का लाभी तुरंत दिखाई दे रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तेज गति से होगा बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण- मुख्य सचिव

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img