राजद विधायक ने प्रखंड कार्यालय के कर्मी को दी धमकी, कहा- नहीं सुधरे तो छुड़ा दूंगा बुखार

जहानाबाद : जहानाबाद के विधायक सुदय यादव ने प्रखंड कार्यालय के कर्मी को धमकी दी है. विधायक ने कर्मी को बुखार छुड़ा देने की बात भी कही है. जहानाबाद प्रखंड कार्यालय में एक अदने से कर्मी को हड़काने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक प्रखंड कार्यालय के कर्मी को लाठी से मारने की भी बात कही. वायरल वीडियो में आरजेडी विधायक एक कर्मी को कहते हुए दिख रहे हैं, अगर किसी ने अल-बल बोला तो बुखार छोड़ा देंगे. ये बोलकर जब वो कमरे से बाहर निकलने लगते हैं.

वहीं, बाहर निकलने से पहले वे एक और कर्मचारी को धमकी देते हुए कहते हैं, आपको भी बोल दे रहे हैं. फिर भी जब उनका मन नहीं भरा तो बाहर निकलते ही उन्होंने कहा, मार के लाठी से देह-हाथ तोड़ देंगे. दरअसल, आरजेडी विधायक एक आम आदमी की शिकायत पर जहानाबाद प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने काम में टाल मोटल करने के आरोपित कर्मी को जमकर फटकार लगाई. हालांकि, इस दौरान कर्मी दस्तावेज में कमी होने की बात कहते हुए सफाई देता रहा. लेकिन विधायक उस पर बरसते रहे. इधर, शिकायत लेकर पहुंचा शख्स अपनी बातें कहता रहा.

ज्ञात हो कि राजद विधायक को यह सूचना मिली थी कि आवासीय राशन कार्ड संबंधित बनाने में गड़बड़ी की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर स्थानीय विधायक सुदय यादव प्रखंड कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने एक कर्मी के साथ अभ्रद व्यवहार किया. बताया जाता है कि उनके समर्थक की शिकायत पर विधायक ने प्रखंड कर्मी को धमकाया. विधायक ने कहा मेरे एक समर्थक मेरे पास सोमवार को आए और कहा कि मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा है और मुझसे पैसे की मांग की जा रही है. इसकी शिकायत पर मैं प्रखंड कार्यालय गया. कर्मी को कहा कि जब सरकार द्वारा आपको वेतन दिया जाता है तो पैसे की मांग क्यों करते हैं. प्रखंड के कर्मी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में बिना पैसे के कोई कार्य नहीं होता है. इसकी शिकायत मुझे रोज-रोज मिलती है. मैं मकर संक्रांति के बाद ऐलान करता हूं कि अगर ये लोग नहीं सुधरे तो लाठी और कलम दोनों से सुधारा जाएगा.

रिपोर्ट: गौरव

पचास पार महिलाओं के लिए हम विधायक ज्योति मांझी ने मांगी ऐच्छिक स्थानान्तरण की सुविधा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...