RJD को झटका, कई नेता JDU की ली सदस्यता

599
RJD को झटका, कई नेता JDU की ली सदस्यता
Advertisment

पटना : RJD को झटका – जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान परिषद सदस्य संजय गांधी और विधान परिषद सदस्य ललन सराफ मौजूद रहे।

Advertisment

RJD के कई नेता JDU में हुए शामिल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)) के प्रदेश उपाध्य शोभा कुशवाहा जदयू में शामिल हुई। शोभा कुशवाहा भी जदयू में शामिल हुई। राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुशवाहा थी। उमेश कुशवाहा ने शोभा कुशवाहा को जदयू की सदस्यता दिलाई। भागलपुर के अजय कुमार राय जदयू में शामिल हुए। उमेश कुशवाहा ने अजय कुमार राय को जदयू की सदस्यता दिलवायी। अजय कुमार राय अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ जन सुराज छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। अजय कुमार राय भागलपुर अखिल भारतीय धानुक महासंघ के अध्यक्ष एवं मुखिया संघ के उपाध्यक्ष हैं।

Best GPS in India

मजबूती के साथ पार्टी के साथ मिलकर काम करूंगी – शोभा कुशवाहा

जदयू ज्वाइन करने के बाद शोभा कुशवाहा ने कहा कि मजबूती के साथ पार्टी के साथ मिलकर काम करूंगी। पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगी। अपने घर वापस आ गई हूं। पूर्व में भी पार्टी के मजबूती के लिए काम की थी। राजद में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी। राजद वन आर्मी बनकर रह गया है। राजद परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। राजद में कुछ नहीं बचा है। कई कुछ भी कर ले महिलाओं का समर्थन नीतीश कुमार के साथ हैं।

JDU State Office 1 1 22Scope News

नीतीश कुमार से प्रभावित होकर JDU ज्वाइन की – अजय कुमार राय

जदयू में शामिल होने के बाद अजय कुमार राय ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने जो बिहार में काम किया है उनके काम से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास को देखकर जदयू में शामिल हुए हैं।2025 में 225 सीट जीतने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से अपील करेंगे। पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उस पर काम करेंगे।

यह भी देखें :

सैकड़ों कार्यकर्ता कई पार्टी छोड़कर जदयू का हिसा बने है – उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता कई पार्टी छोड़कर जदयू का हिसा बने हैं। सीएम नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त कर जदयू पार्टी में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो एनडीए का अभियान चल रहा है। उस अभियान के तहत सही समय में आप लोगों ने पार्टी ज्वाइन किया है सभी को बधाई देता हूं। विपक्ष हमारे नेता के बारे में भविष्यवाणी कर रहे थे, जदयू समाप्त हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम दिख गया। नीतीश कुमार के बिना बिहार में कोई चारा नहीं है। एनडीए घटक दल 2025 फिर से नीतीश इस संकल्प के साथ हम लोग घूम रहे हैं। बिहार में अच्छा लहर इस बार भी दिख रहा है। हरेक जिला में अपार सार्थन लोगों का जुट रहा है। जिस उम्मीद के साथ आज पार्टी ज्वाइन किए है पार्टी पूरी तरह से ख्याल रखेगा।

यह भी पढ़े : Big Breaking : नीतीश, रतन टाटा व मनमोहन सिंह को मिल सकता है भारत रत्न

महीप राज की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates